आपकी डिजिटल नोटबुक, नए अंदाज़ में

हाथ से नोट्स लिखें, PDF पर मार्कअप करें और ऐसे ब्रश से स्केच बनाएँ जो बिल्कुल असली लगते हैं। हर पेज सुंदर दिखता है, सर्च में तुरंत मिलता है और आपके सभी डिवाइस पर सिंक रहता है।

App Store से डाउनलोड करें

मुफ़्त में आज़माएँ · iPad, iPhone और Mac

अनोखे ब्रश

दानेदार लकीरों वाली पेंसिल, असली निब वाला फाउंटेन पेन, दबाने पर फैलता ब्रश और लिखावट के ऊपर आराम से चलता मार्कर। Element Note हर लकीर Metal से खींचता है, इसलिए स्याही हमेशा स्मूद रहती है, ग्रेडिएंट रंगों में भी।

स्केचबुक12 में से पेज 1

आज़माएँ, पेज पर कहीं भी ड्रॉ करें।

हर पेज में भरें अपना रंग

पेज पर कहीं भी टेक्स्ट, आकृतियाँ, स्टिकर और चित्र जोड़ें। हज़ार से ज़्यादा हाथ से बने स्टिकर पहले से मौजूद हैं, और हर चीज़ को आप जब चाहें खिसका सकते हैं। चलिए, इन्हें इधर-उधर खींचकर देखें।

किसी भी PDF पर लिखें

लेक्चर स्लाइड, पेपर और वर्कशीट खोलें, फिर नोट्स वाली उन्हीं कलमों से सीधे पेज पर हाइलाइट करें, गोला लगाएँ और लिखें।

भूगोल.pdf318 में से पेज 42

अध्याय 4 · जलमंडल

4.2 जल चक्र

पृथ्वी पर जल लगातार गतिशील रहता है। सूर्य की ऊष्मा से महासागरों और झीलों की सतह का जल वाष्प में बदल जाता है। इस प्रक्रिया को वाष्पीकरण कहते हैं। पौधे भी वाष्पोत्सर्जन द्वारा जलवाष्प छोड़ते हैं।

ऊपर उठती जलवाष्प ठंडी होकर संघनन द्वारा जल की सूक्ष्म बूँदों में बदल जाती है, जिनसे बादल बनते हैं। जब ये बूँदें काफ़ी भारी हो जाती हैं, तो वर्षण के रूप में धरती पर गिरती हैं: वर्षा, हिमपात या ओलावृष्टि।

चित्र 4.3 जल महासागरों, वायुमंडल और भूमि के बीच घूमता रहता है।

वर्षण का अधिकांश भाग महासागरों में ही गिरता है। शेष जल भूमि में रिस जाता है या बहकर नदियों में पहुँचता है, जो उसे फिर से समुद्र तक ले जाती हैं। यहीं से चक्र फिर शुरू होता है।

42

स्मार्ट डार्क मोड

डिवाइस के डार्क मोड में जाते ही आपके नोट्स भी डार्क हो जाते हैं। कागज़ गहरा हो जाता है, रंग चटक बने रहते हैं, और आपकी लिखी एक भी लकीर नहीं बदलती।

वह सब, जो एक नोटबुक को चाहिए

  • आपका टूलबार, आपके हिसाब से

    अपनी पसंदीदा कलमें, रंग और टूल टूलबार में खींच लें, बाकी सब एक टैप पर हाज़िर।

  • iCloud सिंक

    नोट्स आपके अपने iCloud से सिंक होते हैं। हमारे सर्वर तक कुछ भी नहीं पहुँचता।

  • मिलकर काम करें

    iCloud से नोटबुक शेयर करें और अधिकतम 100 लोगों के साथ उस पर मिलकर काम करें।

  • डेस्कटॉप जैसी व्यवस्था

    एक साथ कई नोट्स या पेज चुनें और उन्हें खींचकर सीधे सही जगह पहुँचा दें।

  • पलभर में स्याही

    Metal पर बने ड्रॉइंग इंजन की बदौलत Apple Pencil से लिखना बिल्कुल स्मूद और तुरंत होता है।

  • iPad, iPhone और Mac

    iPad पर Apple Pencil से लिखें, iPhone पर रिवाइज़ करें और Mac पर वहीं से आगे बढ़ें जहाँ छोड़ा था।

अपनी अगली नोटबुक शुरू करें

Element Note को तीन नोट्स तक मुफ़्त में आज़माएँ। असीमित नोट्स के लिए पूरा ऐप अनलॉक करें।

App Store से डाउनलोड करें